फास्ट फूड खाने से हमारे शरीर को क्या नुकसान होते हैं Class 7?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 13:02

Harmful Effects of Junk Food: जंकफूड से बनाएं दूरी, वरना हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं -

सिरदर्द की परेशानी

अगर आप काफी ज्यादा जंकफूड का सेवन करते हैं तो आपको सिरदर्द की परेशानी काफी ज्यादा हो सकती है. दरअसल, फास्ट फूड में मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है. यह सिरदर्द का कारण बन सकता है.

बढ़ सकता है डिप्रेशन

जंक फूड खाने से डिप्रेशन की समस्या भी बढ़ सकती है. रिसर्च के मुताबिक, जो बच्चे अधिक जंक फूड का सेवन करते हैं उनका व्यवहार हिंसात्मक हो सकता है.

मुंहासों की परेशानी

जंकफूड के अधिक सेवन से स्किन को भी नुकसान पहुंचता है. इसकी वजह से आपकी स्किन पर काफी ज्यदा पिंपल्स और मुंहासे हो सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि जंकफूड का अधिक सेवन न करें.

दांतों की सड़न की समस्या

जंक फूड खाने से दांतों में सड़न की परेशानी भी हो सकती है. मुख्य रूप से अगर आपका बच्चा काफी ज्यादा कैंडी, चिप्स, चॉकलेट जैसी चीजों का सेवन करता है तो उनके दांतों में सड़न की परेशानी होना काफी आम है.

हार्ट हेल्थ को पहुंचाता है नुकसान

जंकफूड के अधिक सेवन से हार्ट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है. इसकी वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्याादा बढ़ता है, जिसके कारण हार्ट अटैक और हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी बढ़ सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info